लातेहार, मार्च 31 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के इचाक पंचायत अंतर्गत दुगिला गांव में पिछले दो वर्षों से जलमीनार खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। इस समस्या के चलते गांव के लगभग 15 से 20 घरों के लोग गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। गांव के विनोद उरांव, जवाहीर उरांव और कैलाश भुइयां ने बताया कि जलमीनार खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर को बनाने की बात कह कर ले जाया गया हैं,परंतु दोबारा उसे नहीं लगाया गया। बताया कि पूरे गांव में पेयजल का एकमात्र सरकारी चापाकल ही सहारा है, जिस पर सभी लोग निर्भर हैं। इस...