दुगालखोला में जल्द मिलेगी पार्किंग की सुविधा
अल्मोड़ा, जून 15 -- अल्मोड़ा। दुगालखोला में जल्द ही चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने चयनित भूमि का सर्वे भी कर लिया है। पार्किंग बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। अल्मोड़ा में पार्किंग की कमी के कारण लोगों को वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है। इस कारण आए दिन जाम की समस्या भी बनी रहती है। अब अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पर दुगालखोला में बहुमंजिला चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीएलडीए) की ओर से भूमि के सर्वे का कार्य भी कर लिया गया है। सर्वे में विशेषज्ञों ने चयनित भूमि पार्किंग के लिए उपयुक्त बताई है।जमीन का चयन होने के बाद अब विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.