अल्मोड़ा, मई 14 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। तापमान बढ़ने के साथ फिर से आग की घटनाएं फिर सामने आने लगी हैं। बुधवार रात दुगालखोला क्षेत्र में हाईवे से लगे जंगल में आग धधक गई। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक, दुगालखोला से लगे जंगल में बुधवार देर शाम को आग धधक गई थी। कुछ ही देर में जंगल की आग हाईवे के करीब पहुंच गई। इससे आवाजाही करने वाले लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने रात साढ़े नौ बजे पुलिस को आग लगने की सूचना दी। इस पर अग्निशमन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। यह भी पढ़ें- तपिश बढ़ते ही दुगालखोला का जंगल धधका जब तक टीम पहुंचती तब तक आगे न विकराल रूप धारण कर लिया था। दमकलकर्मियों ने बिना देरी किए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। टीम ने एमएफई से पम्पिंग कर एक होज रील की सहायता से आग पर काबू...