दुगनाकुरी महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'शिखर' का विमोचन
बागेश्वर, अक्टूबर 7 -- धरमघर, बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'शिखर' का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. हरिओम प्रकाश सिंह ने महाविद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समूह नृत्य, एकल नृत्य के साथ ही नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.