रामपुर, मार्च 27 -- गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंचे गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता ने हंगामा किया।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अवशेषों को जांच के बाद जमीन में गढ़वा दिया। वही कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। मामले में गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुगनपुर की है।जहां गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को गौ वंशिय पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना मिली।मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। खबर पाकर कोतवाल पुष्कर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ता को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया।वही पुलिस ने अवशेषों का सैंपल लेकर अवशेषों को जमीन में गड़वा दिया। मामले में गौ रक्षा दल के जिला अध...