दुगदा में चड़क पूजा को लेकर तैयारी शुरू
बोकारो, अप्रैल 4 -- दामोदा। चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा पूर्वी पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में इस वर्ष भी चड़क पूजा (भोक्ता पर्व) धूमधाम से मनाया जायेगा। 11 अप्रैल को संजोत, 12 को उपवास एवं 13 अप्रैल सुबह भोक्ता झूलन किया जायेगा। साथ ही रात्रि में सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। समिति में अध्यक्ष मुखिया रीतलाल रजक, उपाध्यक्ष चंद्रदेव तुरी, तपन पांडेय, सचिव संतोष केवट, उपसचिव गणेश रजक एवं कोषाध्यक्ष पूर्व मुखिया गणेश दास के अलावा 21 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। पूर्व मुखिया करली देवी, जर्नादन चक्रवर्ती, भीम प्रसाद साव, सरोज सिंह, विरेन्द्र यादव, संतोष गोस्वामी, बासुदेव रवानी, मानदेव दास आदि भी सक्रिय हैं।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.