बोकारो, मार्च 22 -- प्रमोद कुमार सिन्हा। चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा स्थित पहाड़ी मंदिर में साल में दो बार नवरात्र पर विशेष अनुष्ठान होता है। यहां का खड़ेश्वरी पहाड़ी मंदिर पूरे इलाके में प्रसिद्ध है। यहां मां दुर्गा की अष्टादशभुजी (मां लक्ष्मी स्वरूपणी) तथा अष्टभुजी (सरस्वती स्वरूपणी) मां की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित है। इस पहाड़ी मंदिर में शारदीय व वासंती नवरात्र पर श्रद्धालु जुटते हैं और विधिवत् पूजा-पाठ करते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन विशेष भीड़ रहती है। दुगदा-चंद्रपुरा ही नहीं बल्कि आसपास के श्रद्धालु यहां पर आते हैं। दुगदा के पुराने लोग बताते हें कि वर्ष 1967 में खड़ेश्वरी महाराज ने दुगदा में एक विशाल यज्ञ कराया था। इसके बाद यहां की ऊंची पहाड़ी पर सभी के सहयोग से मंदिर बनाकर अष्टभुजी मां की ...