गिरडीह, मार्च 21 -- देवरी। देवी के संत जोसेफ चर्च बेलाटांड़ में मसीही परिवार के द्वारा शुक्रवार को क्रूस यात्रा निकल गया। जिसमें प्रभु यीशु के दुखभोग यात्रा को याद कर उन्हें नमन किया गया। चर्च के फादर विंसेंट मुर्मू की अगुवाई में क्रिश्चियन परिवार के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उसके उपरांत प्रभु यीशु के दुख भोग की याद करते हुए मसीही समुदाय द्वारा क्रूस यात्रा/ रैली निकाली गई। बेलाटांड़ चर्च से मसीही समुदाय के लोगों ने क्रूस यात्रा निकालकर निकलकर गांगोरायडीह होते हुए तिलोरायडीह पहुंचकर यात्रा का समापन किया। मौके पर सिस्टर अल्बीना, सिस्टर सुषमा कुजूर, सिस्टर स्कोरलासटिका, सिस्टर प्रियंका, सिस्टर अलका, सहित अरागारो, करमाटांड़, बालोसार, पंडरिया, तिलोरायड़ी, जवारी, बुढियासारे आदि गांव के लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.