कोलकाता, जून 11 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद बड़ी टूट हुई है। करीब 20 सांसदों ने बगावत कर दी है। इस बीच, शत्रुघ्न सिन्हा ने बागी बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह ममता बनर्जी के साथ ही रहेंगे। सिन्हा ने कहा कि ममता ने मुसीबत के समय मेरा साथ दिया। दुख की घड़ी में उनका साथ मैं नहीं छोड़ूंगा। बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पार्टी के ज्यादातर विधायकों और सांसदों ने बगावत कर दी है। विधानसभा में 64 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में नया गुट बना लिया है और खुद ऋतब्रत नेता विपक्ष बन गए हैं। वहीं, लोकसभा और राज्यसभा में भी बड़ी टूट देखने को मिली। कभी ममता बनर्जी की करीबी रहीं काकोली घोष के नेतृत्व में कई सांसद उनके साथ जुड़े। इसमें भाजपा की कट्टर आलोचक रहीं सायोनी घोष, यूसुफ पठान समेत तकरीबन...