जामताड़ा, अप्रैल 25 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। अयोध्या से तीर्थ यात्रा पर निकले संतों की एक टोली ने शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन कर क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। संतों की यह टोली में ज्ञानेश्वर दास एवं महंत प्रेमदास के नेतृत्व में विगत बुधवार को यहां पहुंची थी। मंदिर पहुंचने के बाद संतों ने गुरुवार और शुक्रवार को विधिवत हवन-पूजन किया। जानकारी के अनुसार यह टोली आध्यात्मिक पदयात्रा पर निकली है। जिसमें चार धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, सप्तपुरी तथा प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण शामिल है। देवघर में द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन के उपरांत संतों का दल करमदाहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर पहुंचा। यह भी पढ़ें- कटकमसांडी के डाटो में सात दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, कलशयात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.