गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 तीन में प्रेमी से झगड़े के बाद लिव-इन में रह रही 23 वर्षीय युवती ने मंगलवार को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, लेकिन अब तक पुलिस को मामले में लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत युवती की पहचान देहरादून की रहने वाली मनमीत कौर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मनमीत दिसंबर 2025 से युवक के साथ लिव-इन में डीएलएफ फेज-3 के डब्ल्यू ब्लॉक में किराये पर रह रही थी। वह यहां रह कर एक निजी कंपनी में काम करती थी।बताया जा रहा है कि कई बार युवक के साथ किसी बात पर मनमीत की अनबन हो चुकी थी। मंगलवार को जब दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ तो युवती ने चौथी मंजिल से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.