बिजनौर, मार्च 11 -- नूरपुर। पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक पद को त्यागपत्र देकर 20 वर्षों तक गन्ना समिति नूरपुर के चेयरमैन व प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री रहे ठाकुर यशपाल सिंह का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके पैतृक गांव आजमपुर में दाह संस्कार किया गया। मंगलवार सुबह पांच बजे गांव आजमपुर निवासी पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर यशपाल सिंह ने लखनऊ पीजीआई चिकित्सा संस्थान में अंतिम सांस ली। ठाकुर यशपाल सिंह ने 1985 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरबहादुर सिंह व गृह राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान की प्रेरणा से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मुरादाबाद के शिक्षक पद से त्यागपत्र देकर सक्रिय राजनीति में आए थे। 1985 में गन्ना समिति नूरपूर के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए तथा 1995 तक दो बार चुने गए। 1991 में स्योहारा विधानसभा से कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.