दुखद : निर्माणाधीन कंपनी में मिट्टी ढहने से चार श्रमिक दबे, एक की मौत
फरीदाबाद, जून 19 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। आईएमटी सेक्टर-69 स्थित एक निर्माणाधीन कंपनी के बेसमेंट में गुरुवार देर शाम मिट्टी ढहने से चार श्रमिक दब गए। एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। ठेकेदार, सुपरवाइजर और आर्किटेक्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यूपी के हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र निवासी अंकित ने बताया कि आईएमटी फरीदाबाद के सेक्टर 69 स्थित प्लॉट संख्या 856 में नई कंपनी अकोविला बिल्टेक का निर्माण कार्य चल रहा है। उसने बताया कि वह वहीं पर झुग्गी बना कर रह रहा है। वह और उसके गांव का मनसुख, राजेश, उसका बड़ा भाई सुनील तथा वर्मा शंकर वहां काम कर रहे थे। गुरुवार शाम करीब 5.40 बजे ठेकेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.