फरीदाबाद, फरवरी 28 -- पलवल। छांयसा गांव में बीती देर रात हेपेटाइटिस बी नामक बीमारी से एक और महिला की मौत हो गई। इससे पहले भी गांव में कई मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग भी मौत को लेकर सकते में है। सिलसिला न थमने से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों के अंदर इससे डर पैदा हो गया है। छांयसा गांव में पिछले काफी दिनों से हेपेटाइटिस बी और सी के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्क्रीनिंग और जांच कर रही है। जिला के गांव छांयसा में बीमारी से मरे लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी भी गांव में मौजूद है। बीमारी के फैलने का खतरा अभी भी गांव में मंडराता दिखाई दे रहा है। हथीन उपमंडल के गांव छांयसा में हेपेटाइटिस से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम गांव में मौजूद है और लोगों के स्वास्थ्य की जांच में...