दुखदुरिया में महिलाओं ने अवसान मैया की पूजा की
सुल्तानपुर, अप्रैल 16 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हैधनाखुर्द गांव में गुरुवार को दुखदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव स्थित देवफल बाबा मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और अवसान मैया का प्रसाद ग्रहण कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक ताहिर खान अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति के बिना समाज और विश्व का कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। यह भी पढ़ें- महायज्ञ के समापन पर भक्ति जागरण का हुआ आयोजन उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक आस्था और पूजा-पाठ में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.