दुखद: साइड देने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर हुई मौत
सीतामढ़ी, जून 20 -- आनंद झा, रीगा। थाना क्षेत्र के रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत स्थित एक ईंट-भट्ठे (चिमनी) के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के मौदह गांव निवासी जयमंगल दास के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नीतीश ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर चिमनी पर पहुंचा था। मिट्टी गिराकर लौटने के दौरान चिमनी से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में ट्रैक्टर असंतुलित होकर लगभग छह फीट नीचे पलट गया।
घटनास्थल पर राहत कार्य ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.