हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी। दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार पंकज जोशी के पिता दामोदर जोशी का गुरुवार सुबह काशीपुर में निधन हो गया। 96 वर्षीय दामोदर जोशी एएन झा राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह सेवानिवृत्ति के बाद से काशीपुर में निज निवास में रह रहे थे। नेशनल कैडेट कोर में मेजर पद पर भी रहे दामोदर जोशी को अविभाज्य यूपी में राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। शुक्रवार को सुबह 10 बजे काशीपुर स्थित गंगे बाबा के निकट श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दामोदर जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। वह अपने पीछे पत्नी और चार विवाहित बेटे और दो विवाहित बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...