बागपत, सितम्बर 7 -- बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसा, चार की मौत बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से वापस अपने गांव अलाहपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूं जा रहे थे। हसदसे की सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे, डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। यह भी पढ़ें- दर्दनाक: बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसा, छह की मौत-25 घायल हादसे का विवरण बड़ागांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में एक बच्ची सहित कुल चार लोगों की मृत्यु हुई है। घायलों को तत्काल सीएचसी खेकड़ा एवं बागपत...