फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद, संवाददाता। संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र के एक नाले में डूबकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना बुधवार को पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर हुई। शव गुरुवार शाम को मिला। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने नशा किया हुआ था। जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जैकी कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार, जिला पटना गांव रूपस मरुआयी का रहने वाला था। वह पिछले काफी समय से फरीदाबाद के गोंछी इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था और राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार के अनुसार वह होली के दिन घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था।गुरुवार को नाले के पास मिला शवपुलिस को गुरुवार शाम को सूचना मिली कि कॉलोनी के नाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.