शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- ददरौल। रौसर कोठी कस्बे में सर्राफ की करतूत उसी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्राहक का सोने का हार दबाने के आरोप में पुलिस ने सर्राफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गुवारी गांव निवासी वीरपाल 2 अप्रैल को अपने भाई के साथ दुर्गा ज्वैलर्स की दुकान पर हार में धागा बदलवाने गया था। आरोप है कि दुकान स्वामी विनीत कुमार रस्तोगी ने हार लेकर उसे छिपा दिया और बाद में देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। पीड़ित ने उसी दिन थाने में तहरीर दी, लेकिन जांच में देरी हुई। करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामला साफ हो गया। फुटेज में सर्राफ हार छिपाते हुए दिखाई दिया। सख्त पूछताछ में आरोपी ने लालच में आकर हार दबाने की बात स्वीकार कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.