बिजनौर, दिसम्बर 24 -- बिजनौर। नांगल सोती थानाक्षेत्र के गांव कोट सराय में एक दुकान स्वामी को जिंदा कारतूस में लिपटे दो धमकी भरे पत्र मिले हैं, दुकान स्वामी को एक महीने के भीतर दुकान बंद नहीं किए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके संबंध में तहरीर सौंपते हुए दुकान स्वामी ने नांगल पुलिस से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। गांव रायपुर खास उर्फ कोट सराय निवासी नसीम पुत्र मुन्ने ने नांगल थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है, जिसमें उसने बताया है कि वह घर में ही बनाई हुई अपनी दुकान में किराने का काम करता है। मंगलवार सुबह जब उसने दकान का शटर उठाया तो उसे भारी भरकम वजन की वस्तु में लिपटे दो कागज मिले। जब दुकान स्वामी नसीम ने इन कागजों को खोला तो उसके होश उड़ गए। दोनों कागजों में अलग-अलग दो जिंदा कारतूस और कागजों पर धमकी भरे पत्र उसके लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.