समस्तीपुर, मई 27 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रधुकंठ स्थित बालाजी चौक पर मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकानों का शटर और ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित दुकानदार की शिकायत पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी दुकान से करीब 45 हजार रुपये नगद और सात बोरा धान का बीज चोरी कर लिया गया। वहीं पास स्थित राम कुमार सिंह की किराना दुकान में भी चोरों ने हाथ साफ किया। दुकान में सामान बिखरा होने के कारण कितनी संपत्ति चोरी हुई है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है।

पुलिस की कार्रवाई बताया जा रहा है कि चोरों ने एक बिजली मिस्त्री और हार्डवेयर दुकान का ताला भी तोड़ा, लेकिन हार्डवेयर दुकान के अंदर प्रवे...