पूर्णिया, मई 3 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरुआ थाना क्षेत्र बेलगच्छी चौक के समीप भरत मोबाइल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया।
घटना का विवरण दुकानदार करण कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि रोज की भांति वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात में तेज आंधी बारिश के कारण बिजली नहीं थी। मौके का फायदा उठा कर अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान से 219 मोबाइल एवं चार्जर चोरी कर लिया जिसका कीमत करीब 38 लाख से अधिक है। काउंटर में रखे नगद करीब 15000 रुपया लेकर फरार हो गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद वहीं दुकान के बगल के दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गयी। जिसमें साफ-साफ देखा जा रहा है कि तीन चोर दुकान से बोरे में मोबाइल ले जा रहे हैं। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.