फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- नवाबगंज। सितवनपुर पिथू गांव से बाहर बबना रोड निवासी सुमित चौहान अपने मकान के निचले हिस्से में परचून की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सुमित अपना मोबाइल दुकान में चार्जिंग पर लगाकर भोजन करने के लिए मकान की ऊपरी मंजिल पर गए थे। दुकान महज कुछ ही मिनटों के लिए खाली रही। पहले से घात लगाए बैठे चोरों ने इस चंद मिनटों के अंतराल का फायदा उठा लिया। जब सुमित खाना खाकर नीचे दुकान पर लौटे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गये। दुकान का गल्ला खुला पड़ा था और उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद गायब थे। इतना ही नहीं, शातिर चोर चार्जिंग पर लगा उनका कीमती मोबाइल भी चोरी कर ले गए। दिन दहाड़े हुई इस चोरी की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि अगर आबादी वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.