बहराइच, फरवरी 14 -- बहराइच, संवाददाता। हरदी थाने के राजी चौराहे पर राम दुलारे का सौरभ फैशन सेंटर प्रतिष्ठान पर शुक्रवार शाम बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने लगभग 15 हजार के कपड़े की खरीदारी की। पीड़ित के अनुसार आधी खरीदारी के दौरान एक युवक के मोबाइल पर काल आ गई। वह दुकान से मोबाइल पर बात करते बाहर जाकर खड़ा हो गया। दूसरे युवक ने कहा कि ई पेमेंट करेगा। उसने बताया कि स्केनर पर धन भेज दिया है। राम दुलारे मोबाइल पर पेमेंट चेक करने लगे। इसी दौरान दोनों युवक कपड़े लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसकी सूचना थाने पर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.