काशीपुर, मई 17 -- काशीपुर। अज्ञात चोरों ने शनिवार रात दुकान के छत के ऊपर लगी टीन काटकर गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामनगर रोड स्थित विधाता मार्बल में चोर छत के ऊपर लगी टीन काटकर दुकान के अंदर घुस गये । रविवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। अंदर सामान बिखरा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...