मधेपुरा, जनवरी 2 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। बदमाशों ने ब्लॉक के मेन गेट स्थित एक दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान से 10 हजार रुपये नकद व अन्य सामानों पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद 112 वाहन पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। बताया गया कि सिहपुर पंचायत स्थित गढ़िया वार्ड चार निवासी धीरेन्द्र यादव ब्लॉक गेट के समीप पान की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की रात करीब सात बजे दुकान बंद कर वे घर चला गया। गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला और गेट का तख्ता टूटा हुआ है। अंदर देखने पर पता चला कि दुकान में रखे 10 हजार रुपये, बस्कुट, सुपारी आदि सामान गायब हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.