मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार की दोपहर दुकान हटाने और रेंट बढ़ाने पर वेंडरों ने जमकर हंगामा किया। वेंडरों और ठेकेदारों के बीच नोकझोंक भी हुई। आरपीएफ के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन के एक, दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर दुकान है। वेंडर का आरोप हैकि ठेकेदार की ओर से अचानक रेंट बढ़ा दिया गया है। छह सौ रुपए प्रति 12 घंटे की मांग की जा रही है। किराया कम करने और छुट्टी के लिए जब आवाज उठाई गई तो ठेकेदार काम से निकालने की धमकी दे रहे हैं। जिससे आक्रोशित वेंडर स्टेशन परिसर में दोपहर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी होते ही ठेकेदार भी मौके पर पहुंच गए। वेंडर और ठेकेदारों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वेंडरों ने ठेकेदार खिलाफ नारेबाजी की। ठेकेदार ने एफआईआर दर्ज कराने की भी धमकी दे रहे हैं। हंगामे ...