बेगुसराय, फरवरी 17 -- बछवाड़ा। स्थानीय बाजार स्थित स्टेशन रोड में सोमवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान से हजारों रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार अरविंद महतो ने बताया कि सोमवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पर देखा कि दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा है। बताया कि दुकान में रखे सरसों तेल, रिफाइंड तेल समेत अन्य कई सामानों की चोरी कर ली गई है। चोरी किए गए सामानों की कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...