संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। होली पर्व पर लोगों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ मुहैया कराए जाने की उद्देश्य से खलीलाबाद तहसील में छापेमारी की गई। सेमरियावां बाजार से नमकीन का एक नमूना सील किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय सतीश कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया गया। अभियान में सेमरियावां बाजार स्थित इशहाक किराना से एक नमूना नमकीन का संग्रहीत किया व खाद्य प्रतिष्ठान में साफ सफाई न होने पर सुधार करने के लिए नोटिस दी गई। खाद्य कारोबारकर्ता अभी तक केवल पंजीकरण के माध्यम से व्यवसाय कर रहा है, लेकिन कारोबार अधिक होने की वजह से लाइसेंस लेना अनिवार्य हैं। दुकानदार को रजिस्ट्रेशन को लाइसेंस में तब्दील कराने का निर्देश दिया गया है। फेमस इंटरप्राइजेज के प्रतिष्ठान की जांच की गई जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.