हरदोई, जून 18 -- हरदोई। कोढ़ा गांव से एक 12 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। गांव कोढ़ा निवासी सरिता सिंह ने बताया कि उनका बेटा पीयूष मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से पास की दुकान पर सामान लेने गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल हरिनाथ सिंह का कहना है कि बालक की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...