हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा निवासी 18 वर्षीय युवती पांच मार्च की शाम करीब सात बजे घर से दुकान पर सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एसओ सुशील जोशी ने बताया कि शिकायत दर्ज़ कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.