आरा, मार्च 15 -- अगिआंव, संवाद सूत्र। अजीमाबाद थाना क्षेत्र के ताराचक गांव में दुकान से सामान लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से कुल तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद घायल लोगों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने अजीमाबाद थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष की ओर से ममता देवी ने दस लोगों को नामजद आरोपित बनाया है, जबकि दूसरे पक्ष से कलावती देवी ने भी दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और एक पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हरिशंकर साह और दीपक कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का ...