दुकान से लॉकेट चोरी का 15 दिन बाद मुकदमा
प्रयागराज, जून 25 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में प्रेम प्रकाश स्वर्णकार की ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बनकर आए दो उचक्कों ने करीब साढ़े चार लाख रुपये का चूना लगाया। वे सोने का लॉकेट चुरा कर फरार हो गए। प्रेम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने 15 दिन बाद बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की। प्रेम प्रकाश स्वर्णकार ने बताया आठ जून को दो लोग गहने खरीदने आए थे। बातों में उलझाकर 30 ग्राम सोने का लॉकेट लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- दुकान से लाखों रुपये के सोने की लौंग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.