गाज़ियाबाद, जनवरी 25 -- लोनी। डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी निवासी विकास भंडारी की उत्तरांचल हार्डवेयर के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के पीतल और ब्रास का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना पड़ोस में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...