अररिया, मई 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने एक अप्राथमिक आरोपी को पलासी थाना क्षेत्र के बरहट गांव से गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व कुर्साकांटा स्टैट बैंक से पूरब एक मोबाईल के दुकान में ऊपर भेंडीलेशन तोड़कर तीन लाख 81 हजार 100 रुपया का 29 पीस स्क्रीन टच मोबाईल चोरी करने के अप्राथमिक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मो शमशेर पिता रजाबुल पालासी थाना क्षेत्र के बरहट गांव का रहने वाला बताया जाता है। यह भी पढ़ें- दुकान संचालक के खाते से उड़ाए 77 हजार रुपये यह भी पढ़ें- दुकान संचालक के खाते से उड़ाए 77 हजार रुपये, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...