दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी, दी तहरीर
बिजनौर, जून 4 -- किरतपुर। नगीना रोड पर स्थित बाबा कम्युनिकेशन मोबाइल की दुकान में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से मोबाइल फोन, एसेसरीज और नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। दुकान स्वामी मोहम्मद इनाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर दुकान से 6 नए मोबाइल, 16 पुराने मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज तथा करीब 56 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी द्वारा सुबह दुकान खोल चोरी का पता लगा।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.