बलिया, मार्च 23 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर दुगौली निवासी 45 वर्षीय बंधु यादव हत्याकांड की पुलिस हर बिंदु से तहकीकात कर रही है। संदेह के आधार पर पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। रविवार को पहुंचे एसपी ओमवीर सिंह ने जांच में जुटी टीमों से बातचीत कर चल रही कार्रवाई की जानकारी ली।बेल्थरारोड में मोबिल की दुकान पर काम करने वाले बंधु शुक्रवार की रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश करने लगे। खोजबीन करते हुए घरवाले रात करीब 10 बजे गांव से बाहर निकले तो सड़क के किनारे खून से लथपथ शव मिला। इसकी जानकारी होते ही भीड़ जुट गयी तथा पुलिस भी पहुंच गयी। मौके से मृतक की बाइक, मोबाइल तथा शराब की बोतल मिली। आशंका जताई जा रही है कि दारु पीने के बाद ही किसी ने बंधु की हत्या की है। पुलिस सूत्रों की माने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.