पटना, मार्च 20 -- शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक में चोरों ने पान दुकान में चोरी कर ली। बाइक से चार की संख्या में आए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान में मौजूद अलग-अलग ब्रांड की तीन सौ पैकेट सिगरेट, दो सौ पैकेट पान मसाला और कॉफी की मशीन चोरी कर ली। दुकानदार कन्हाई कुमार की शिकायत पर इस संबंध में शास्त्री नगर पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है। घटना 16 मार्च की है। लेकिन मामला शु्क्रवार को प्रकाश में आया। कन्हाई कुमार की पुनाईचक मोहनपुर पंप हाउस पास पान की दुकान है। 16 मार्च की देर रात करीब 1.15 बजे चार बदमाश दरवाजा तोड़कर उनकी दुकान में घुसे थे। चोरी के बाद सभी बदमाश सामान लेकर बाइक से शिवपुरी तरफ फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...