समस्तीपुर, जून 16 -- चकमेहसी। चकमेहसी थानांतर्गत कुशियारी चौक स्थित भवानी बीज दुकान से चोरों ने सोमवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार उपेंद्र शर्मा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को मुड़ा देखकर चोरी की आशंका जतायी। इसके बाद दुकान का गल्ला खोला तो नगद राशि गायब थे। दुकानदार के अनुसार गल्ला में रखे करीब पांच हजार रुपए चोरों ने चोरी की है। जबकि 50 हजार से अधिक मूल्य का महंगा बीज भी चोरों ने गायब कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया गया है कि चोर दुकान के ऊपर का टीना हटाकर दुकान के अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद टीशर्ट से चेहरा ढककर दुकान में लगे सीसीटीवी को ऊपर की ओर उठा दिया। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके। सूचना पर थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी के नेतृत्व में पहुंची चकमेहसी पुलिस छानबीन...