नोएडा, मार्च 16 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र में खुर्जा रोड स्थित इलेक्ट्रिकल्स की दुकान का ताला तोड़कर बदमाश लाखों रुपये के कॉपर के तार और डेढ़ लाख रुपये नगद चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक जेवर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी खुर्जा रोड पर इलेक्ट्रिकल्स की दुकान है। वह शनिवार की रात दुकान बंद कर घर गए थे। वह रविवार को दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो तार के करीब 70 बंडल और लॉकर में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब थे। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.