दुकान से नकदी चोरी
नोएडा, अगस्त 1 -- नोएडा। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र स्थित दुकान से चोर दो लाख 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। थाने में दी शिकायत में बरौला निवासी प्रदीप गर्ग ने बताया कि उनकी पिलर संख्या 28 के सामने हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार को दुकान से नगदी चोरी हो गई। सुबह चार बजे के करीब दो संदिग्ध व्यक्ति दुकान के पास टहलते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। पीड़ित ने उन्हीं दोनों संदिग्धों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पुलिस चौकी के सामने किराना दुकान से चोरी, 49 हजार का सामाना पार यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पश्चिमीवाला में परचून की दुकान में चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.