गोरखपुर, फरवरी 28 -- खजनी। खजनी थाना क्षेत्र के कटघर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान से बीती रात एक पेटी शराब और दो हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। मुनीब जीत नारायण यादव के शौचालय जाने के दौरान घात लगाए चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की हरकत कैद हो गई है। दुकान मालिक गौरव पांडे ने थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.