शामली, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दुकान पर बैठे दुकानदार को अगवा कर जंगल में ले जाकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थानाभवन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर थाना गढ़ीपुख्ता निवासी पियूष पुत्र हरेंद्र की मोहल्ला छिपियान, थाना थानाभवन में दुकान है। आरोप है कि 13 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे पीयूष अपनी दुकान पर बैठा था। तभी आरोपी नीरज निवासी कुंडा खेड़ा (सहारनपुर), रिंकू तथा उनके अन्य साथी दो गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग हथियारों से लैस थे और उन्होंने पियूष को जबरन उठाकर गाड़ी में डाल लिया तथा गांव हरड़ के जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार दिखाकर पिस्टल से गोली मारने की धमकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.