दुकान से डिजाइनर सूट चोरी करने वाली तीन महिला चोर गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के एक नामी मॉल की दुकान से महंगे डिजाइनर सूट चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली तीन शातिर महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की कीमत के 11 डिजाइनर सूट बरामद किए हैं। इस मामले को लेकर बीते 11 मई 2026 को पुलिस थाना सेक्टर-50 में एक महिला दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल स्थित उसकी कपड़ों की दुकान में चार अज्ञात महिलाएं कपड़े देखने के बहाने घुसीं और चकमा देकर कीमती सूट व आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी करके फरार हो गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.