दुकान से जेवर चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 10 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के कोटिला कट के पास से मंगलवार को सराफा की दुकान से जेवर चुराने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के जेवर बरामद हुए। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसेठवल निवासी मनीष वर्मा की बाजार में सराफा की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो अज्ञात महिलाए उनकी दुकान पर आई थीं। सोना-चांदी के जेवर देखने के बहाने छलपूर्वक आभूषण बदल दिए। एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने के बुद, कील, मोती की माला में लगा सोने का लॉकेट आदि चोरी कर फरार हो गई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। कोटिला कट के पास संदिग्ध हाल में खड़ी किरण देवी पत्नी जगदीश निवासी कैथोली थाना जीयनपुर और अनारकली पत्नी धर्मेंद्र निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.