हरदोई, मार्च 11 -- हरपालपुर।हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम श्यामपुर पंज निवासी उदयचन्द्र की दुकान से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये का कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार श्यामपुर पंजा निवासी उदयचन्द्र की चाऊपुर मढैया के पास वेल्डिंग और लोहे के काम की दुकान है। पीड़ित के अनुसार, वह 8 मार्च को दुकान बंद कर अपनी रिश्तेदारी में गए थे। 10 मार्च की सुबह जब वह वापस लौटे, तो देखा कि चोरों ने दुकान के पीछे से घुसकर हाथ साफ कर दिया है। चोर दुकान से हैमर मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, करीब 10 किलो के लोहे के बाट, हथौड़े, स्टील पाइप और लोहे के एंगल सहित लगभग 60 हजार रुपये का सामान समेट ले गए। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी उनके यहाँ से मोटर और नल चोरी हो चुका है। फिलहाल पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.