दुकान से चोरी मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
रांची, जून 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लालपुर थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड में केक की दुकान से महंगे मोबाइल की चोरी करने वाले युवक सोनू लोहरा उर्फ सोनू डैंडरफ को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। वह इसी थाना क्षेत्र के लोहराकोचा खेत पार का रहने वाला है। मामले में दुकान के संचालक पवन कुमार की लिखित शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुकान में रखे मोबाइल चोरी कर लेने का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आधुनिक विधि से आरोपी को ढूंढ़ निकाला। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया। आरोपी को होटवार जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.