दुकान से चोरी करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 30 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित एक दुकान से कपड़े और नगदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली उत्तम नगर निवासी सन्नी और जतिन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी सन्नी पर दिल्ली और फरीदाबाद में पहले भी चोरी के 37 मामले दर्ज हैं। वहीं जतिन पर तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। चार जनवरी को दोनों आरोपियों ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे कपड़े और नगदी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों से सात हजार रुपये बरामद किए हैं। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.