गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सोहना के पंजाबी धर्मशाला के समीप मोबाइल की एक दुकान से चोरी करने के चौथे आरोपी को अपराध शाखा, सोहना ने रायपुर नाके से पकड़ा है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव ताई निवासी साबिर के रूप में हुई है। इसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम का एक मामला दिल्ली में, हरियाणा गौवश संरक्षण अधिनियम का एक मामला रेवाड़ी में पहले से दर्ज है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल चार्जर, दो ईयरबड्स, नौ हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 अक्टूबर की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.